Paris Olympics 2024 Closing Ceremony: सबसे अलग दिखे मनु भाकर-पीआर श्रीजेश, क्लोजिंग सेरेमनी में तिरंगा लहरा कर बिखेरा जलवा
Paris Olympics Closing Ceremony: पेरिस ओलंपिक्स 2024 की क्लोजिंग सेरेमनी में 100 से अधिक कलाकार आएंगे. यह कार्यक्रम फ्रांस के सबसे बड़े स्टेडियम में करवाया जाएगा.

बैकग्राउंड
Paris Olympics 2024 Closing Ceremony: पेरिस ओलंपिक्स का समापन समारोह कब होगा, कितने बजे शुरू होगा और उसमें कौन से कलाकार परफॉर्मेंस देंगे? यदि आपके मन में भी यही सवाल...More
भारत ने पेरिस ओलंपिक्स में कुल 117 एथलीट भेजे थे, लेकिन मेडल सिर्फ 6 ही आ सके. भारत ने एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीते. नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीता. वहीं मनु भाकर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुसाले, अमन सहरावत और भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया.
भारत का यह ओलंपिक्स में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. ऐसे कई सारे एथलीट रहे, जो मेडल के बहुत करीब आकर चौथे स्थान पर रह गए. बैडमिंटन में लक्ष्य सेन, मिक्स्ड आर्चरी इवेंट में धीरज बोम्मादेवरा-अंकिता भगत की जोड़ी, शूटिंग में अर्जुन बाबूता, 25 मीटर पिस्टल में मनु भाकर, स्कीट शूटिंग मिक्स्ड टीम में माहेश्वरी चौहान-अनंतजीत की जोड़ी और भारोत्तोलन में मीराबाई चानू भी चौथे स्थान पर रहीं. यदि ये एथलीट मेडल लाते तो भारत के पदकों की संख्या 12 होती.
पीवी सिंधु से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो ओलंपिक मेडल की हैट्रिक नहीं लगा पाईं. भारोत्तोलन में मीराबाई चानू, बॉक्सिंग में निकहत जरीन और लवलीना बोरगोहेन, बैडमिंटन में चिराग शेट्टी-सात्विकसाईराज रेड्डी की जोड़ी और आर्चरी में दीपिका कुमारी से पदक की उम्मीद थी लेकिन ये सब पदक नहीं ला सके.
पेरिस ओलंपिक्स की क्लोजिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पीआर श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक रहे.