India vs Germany Semifinal: जर्मनी ने सेमीफाइनल में भारत को 3-2 से हराया, अब ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेगी टीम इंडिया

India vs Germany Hockey Semifinal Score: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में जर्मनी से हार गई है. जर्मनी ने भारतीय टीम को 3-2 से हराया. अब टीम इंडिया ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में उतरेगी.

एबीपी लाइवLast Updated: 07 Aug 2024 12:17 AM

बैकग्राउंड

IND vs GER Hockey Semifinal: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की नजरें गोल्ड मेडल पर टिकी हैं. आज टीम इंडिया के सामने सेमीफाइनल में जर्मनी की चुनौती है. भारत...More

India vs Germany Semifinal Live: भारत का गोल्ड जीतने का सपना टूटा

भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ हार गई है. जर्मनी ने भारत को 3-2 से हरा दिया. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया है. दरअसल, दोनों टीमों के बीच आखिरी वक्त तक मैच 2-2 गोल की बराबरी पर था, लेकिन खेल खत्म होने से महज कुछ मिनट पहले जर्मनी ने गोल दाग दिया. इस तरह जर्मनी 3-2 से जीतने में कामयाब रही. अब भारतीय टीम ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैदान में उतरेगी.