रांची: राष्ट्रपति रामनाथ झारखंड की राजधानी रांची के दौरे पर गए हुए हैं. इस दौरान उनसे मिलने भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी राजभवन पहुंचे. धोनी ने राष्ट्रपति के साथ रविवार की रात डिनर किया. बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिनों की यात्रा पर झारखंड गए हुए हैं. वह आज रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे और टॉपर्स को डिग्री देंगे.

इससे पहले बता दें कि क्रिकेटर धोनी अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक पर हैं. इस दौरान वह खुद को व्यस्त रखने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं. इसी सिलसिले में वह रांची के जेएससीए स्टेडियम में कुछ दिनों पहले इंडोर गेम्स खेलते हुए देखे गए थे.

कुछ दिनों पहले धोनी ने गली क्रिकेट खेलते हुए भी एक वीडियो शेयर किया था. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी इन दिनों गाड़ियों से रांची के चक्कर लगाते हुए भी खूब देखे जा रहे हैं. खबरों की मानें तो धोनी नवंबर तक सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. हालांकि, उनके संन्यास पर भी अफवाहों का बाजार गर्म रहता है.

यह भी पढ़ें-

गुजरात विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक अल्पेश ठाकोर को मैदान में उतारा

हरियाणा चुनाव: दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी में शामिल हुए तेज बहादुर यादव, CM मनोहर खट्टर के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव