LIVE SCORE, INDvsAUS, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया के 451 रनों के जवाब में टीम इंडिया की ठोस शुरूआत
ABP News Bureau | 17 Mar 2017 09:15 AM (IST)
LIVE | INDvsAUS | 3rd Test | Ranchi |
पढ़ें मैच का LIVE UPDATE दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:
दिन 2:
भारत की पारी:
STUMPS
लोकेश राहुल (67) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन आस्ट्रेलिया के 451 रनों के विशाल स्कोर के सामने अच्छी शुरुआत की है. भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं. सटम्प्स तक मुरली विजय (42) और चेतेश्वर पुजारा 10 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं. मेजबान टीम मेहमानों से अभी भी 331 रन पीछे है.
IND: 120/1. केएल राहुल 67, मुरली विजय 42, पुजारा 10*.
STUMPS DAY 2: #INDvsAUS ऑस्ट्रेलिया के 451 रनों के जवाब में #TeamIndia ने बनाए 120/1. केएल राहुल 67, विजय 42* # मुरली विजय के लगातार दूसरे चौके के साथ टीम इंडिया के 100 रन हुए पूरे. # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा. WICKET:#IndvsAus#TeamIndia को लगा पहला झटका, #KLRahul 67 रन बनाकर आउट. #IND 91/1.#IndvsAus#KLRahul ने पूरा किया 5वां टेस्ट अर्धशतक. #IND 73/0. # टीम इंडिया के 50 रन हुए पूरे. # संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं मुरली विजय और केएल राहुल. # मैदान पर फिर उतरे भारतीय बल्लेबाज़.
TEA:
IND: 20/0. केएल राहुल 18, मुरली विजय 2*
TEA #IndvsAus ऑस्ट्रेलिया के 451 रनों के जवाब में भारत ने बनाए 20/0. केएल राहुल 18, मुरली विजय 2*. # मैदान पर उतरे मुरली विजय और केएल राहुल.
रविन्द्र जडेजा के विकेटों के 'पंच' की मदद से रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 451 रनों पर ऑल-आउट कर दिया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 178 रनों की पारी खेली. जबकि विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया. लंच के बाद वापसी करते हुए उमेश यादव ने स्टीव ओकीफ को मुरली विजय के हाथों आउट कर वापस लौटाया. रविन्द्र जडेजा ने एक बार फिर शानदार गेंदबाज़ी की और लायन का विकेट चटकाया. इसके बाद आखिरी विकेट के लिए स्मिथ और हेज़लवुड के बीच हो रही साझेदारी को शानदार तरीके से रन-आउट कर तोड़ दिया.WICKET:#IndvsAus#SteveSmith के 178 रनों की मदद से पहली पारी में 451 रन बनाकर ऑल-आउट हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम. # रविन्द्र जडेजा की बेहतरीन गेंदबाज़ी, चटकाए 5 विकेट. # मैदान पर उतरे खिलाड़ी.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 400 रन बनाकर मजबूत स्थिती में नज़र आ रही है. आज कप्तान स्टिव स्मिथ ने 150 रन पूरे किए वहीं मैक्सवेल ने अपने करियर का पहला टेस्ट शतक भी लगाया. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर टीम को एक मजबूत स्थिती में ला खड़ा किया. भारत की तरफ से रविन्द्र जडेजा अकेले दम पर संघर्ष करते रहे और 3 विकेट चटकाए. सबसे पहले शतक लगाने के बाद मैक्सवेल को रविन्द्र जडेजा ने साहा के हाथों कैच आउट कराया. जबकि लंच से ठीक पहले एक ओवर में ही पीटर हैंड्सकसॉंब और कमिंस के विकेट झटककर जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के 7 विकेट गिरा दिए.
पहला सेशन:
LUNCH #IndvsAus@CAComms ने 7 विकेट गंवाकर बनाए 401 रन. @stevesmith49 153. जडेजा 4/106. #IndvsAus@stevesmith49 ने पूरे किए 150 रन. #AUS 398/7. WICKET:#IndvsAus#TeamIndi को मिली सातवीं सफलता, @imjadeja की गेंद पर कमिंस भी आते ही हुए आउट. #AUS 395/7.WICKET:#IndvsAus#TeamIndia को मिली छठी सफलता, @imjadeja की गेंद पर वेड 37 रन बनाकर आउट. #AUS 395/6. # पारी के 107वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 350 रन हुए पूरे. # मैदान पर उतरे नए बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड. WICKET: शतक लगाने के बाद आउट मैक्सवेल, जडेजा ने दिलाई विकेट. AUS: 331/5. # विस्फोटक बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल ने पूरा किया पहला टेस्ट शतक. # दिन के पहले ओवर में ही कप्तान स्मिथ के चौके के साथ ऑस्ट्रेलिया टीम के 300 रन हुए पूरे. # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.
कप्तान स्टीव स्मिथ के शतक और ग्लेन मैक्सवेल की बेहतरीन 82 रनों की पारी की मदद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दिन के पहले सेत्र से ही तेज़ शुरूआत की लेकिन पहले सेशन में भारतीय गेंदबाज़ों ने मेहमान टीम को शुरूआती झटके दे दिए. जिसके बाद दूसरे और तीसरे सेशन में स्टीव स्मिथ और मैक्सवेल ने भारतीय गेंदबाज़ों को वापसी का एक भी मौका नहीं दिया और मुकाबले को अपने पक्ष में बनाए रखा.टीम इंडिया को मुकाबले में वापसी करने के लिए आज यानि शुक्रवार को मेहमान टीम को जल्द से जल्द ऑल-आउट करना होगा.