गांगुली, धोनी से आगे निकले कोहली, अब सचिन की बारी

कप्तान के तौर पर कोहली ने अब तक 1331 रन 53.24 के औसत से बनाए हैं जो सभी भारतीय कप्तानों से बेहतर है
कोहली के सामने अब सचिन तेंदुलकर (7), मोहम्मद अजहरुद्दीन(9) और सुनील गावस्कर(11) का रिकॉर्ड है.
कप्तान के रूप में कोहली ने तीन कप्तानों को पीछे छोड़ा, जिसमें मंसूर अली खान पटौदी, सौरव गांगुली और महेन्द्र सिंह धोनी शामिल हैं. तीनों के नाम कप्तान के तौर पर पांच टेस्ट शतक थे.
कप्तान के तौर पर कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में छठा शतक लगाया और इस शतक के साथ उन्होंने भारत के दो सबसे सफलतम कप्तान को पीछे छोड़ दिया.
कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 13वां शतक लगाया और इस शतक के साथ उन्होंने भारत के तीन पूर्व कप्तानों को पीछे छोड़ दिया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 103 रन बनाकर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. भारत ने पहले दिन 3 विकेट पर 267 रन बनाए.