ये हैं 2016 के नोबेल पुरस्कार विजेता!

2016 का केमिस्ट्री का नोबेल तीन जानें-माने वैज्ञानिकों को दिया जा रहा है. ये सम्मान ज्यां पीएरे सौवाग, फ्रेजर स्टोडार्ट और बर्नाड फेरिंगा को दिया जाने वाला है. इन तीनों वैज्ञानिकों को ये सम्मान 'Design and synthesis of molecular machines' के लिए दिया जाएगा.
2016 के नोबले विजेताओं के नाम घोषित कर दिए गए हैं. आगे की स्लाइड्स में देखें किन-किन देशों के महानुभवों को मिला नोबेल पुरस्कार और इन महानुभवों की क्या-क्या रहीं उपल्ब्धियां...!
कोलंबिया के राष्ट्रपति हुआन मानुएल सांतोस को इस साल शांति का नोबेल सम्मान दिया जा रहा है. हुआन को ये सम्मान पिछले 50 सालों से चले आ रहे विद्रोह को खत्म करने के लिए दिया जा रहा है.
इस साल फिजिक्स में दिया जाने वाला नोबेल सम्मान डेविड थोलेस, डंकन हैलडेने और माइकल कोस्टरलिट्स को दिया जा रहा है.
2016 का मेडिसिन में दिया जाने वाला नोबेल पुरस्कार जापान के योशीनोरी ओहसुमी को दिया जा रहा है. उन्हें ये सम्मान कोशिकीय तत्वों के संबंध में की गई खोज के लिया दिया जा रहा है.