IPL 2022, SRH vs GT: हैदराबाद ने गुजरात का विजयरथ रोका, पूरन ने धोनी के अंदाज़ में छक्का लगाकर दिलाई जीत

IPL 2022, SRH vs GT: गुजरात टाइटंस ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए थे. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया.

ABP LiveLast Updated: 11 Apr 2022 11:18 PM

बैकग्राउंड

IPL 2022, SRH vs GT:  इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीज़न का घमासान जारी है. आईपीएल 2022 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. कुछ ही...More

हैदराबाद की जीत

Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हरा दिया. गुजरात टाइटंस ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाए थे. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने अंतिम ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. वहीं अभिषेक शर्मा ने 42 रनों की पारी खेली. अंत में निकोलस पूरन ने सिर्फ 18 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी खेली.