IPL 2022, PBKS vs GT: गुजरात ने पंजाब को 6 विकेट से हराया, मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर राहुल तेवतिया ने दिलाई जीत

IPL 2022, PBKS vs GT Score Live: पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात को 190 रनों का टारगेट दिया था, जिसे गुजरात ने मैच की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया.

ABP LiveLast Updated: 08 Apr 2022 11:33 PM

बैकग्राउंड

आईपीएल 2022 में आज फैंस को एक हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा, जब पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच शाम 7:30 बजे से...More

IPL 2022: गुजरात ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया

पंजाब की तरफ से आखिरी ओवर ओडियन स्मिथ ने किया. पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या 27 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी करने राहुल तेवतिया आए. तीसरी गेंद पर डेविड मिलर ने छक्का लगाया. इसके बाद एक रन लिया. आखिरी दो गेंदों पर गुजरात को जीत के लिए 12 रनों की जरूरत थी. राहुल तेवतिया ने लगातार दो छक्के लगाकर गुजरात को 6 विकेट से जीत दिला दी. तेवतिया 3 गेंदों में 13 और डेविड मिलर 6 रन बनाकर नाबाद लौटे. गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने 96 रनों की शानदार पारी खेली.