IPL 2022 MI vs RCB: अनुज रावत के अर्धशतक से बैंगलोर ने मारी बाज़ी, मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी हार

IPL 2022, MI vs RCB : मुंबई इंडियंस ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बनाए थे. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 9 गेंद पहले ही लक्ष्य का पीछा कर लिया.

ABP LiveLast Updated: 09 Apr 2022 11:48 PM

बैकग्राउंड

आईपीएल 2022 के 18वें मैच में मुंबई का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा. इस मैच में मुंबई इस सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी. RCB ने अपने...More

मुंबई को मिली लगातार चौथी हार

अनुज रावत (66) और विराट कोहली (48) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को सात विकेट से हरा दिया. वहीं, रावत और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रन की बड़ी साझेदारी हुई. मुंबई ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 151 रन बनाए थे. मुंबई ने अपना चौथा मैच गंवाते हुए आईपीएल के अंक तालिका में निचले स्तर पर आकर 10वां स्थान दर्ज किया. मुंबई द्वारा दिए गए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बढ़िया रही. एमआई ने गेंदबाजी की शुरुआत जयदेव उनादकट के साथ की. अपने पहले ओवर में वे बेहद महंगे साबित हुए. उनके इस ओवर में अनुज रावत ने लगातार दो छक्के लगाकर 13 रन बटोरे.