इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) शुरू हो गया है, सभी 10 टीमें अपना पहला मैच खेल चुकि है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. लेकिन टीम में शामिल श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण RCB के साथ नहीं जुड़ पाए हैं. उन्होंने अब इस मामले में adalat से हस्तक्षेप की मांग की है.

Continues below advertisement

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने फिटनेस टेस्ट में असफल रहने के कारण नुवान तुषारा को एनओसी नहीं दिया है. 31 साल के नुवान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा था. नुवान ने कोलंबो जिला न्यायालय में मामला दायर किया है और मांग की है कि बोर्ड को एनओसी जारी करने का आदेश दिया जाए. 9 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होगी.

श्रीलंका की लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नुवान ने दलील दी है कि उनका श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को समाप्त हो गया था, वह नहीं चाहते कि इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने बोर्ड को बता दिया कि वह अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर को समाप्त करना चाहते हैं. उनका मानना है कि इस स्थिति में SLC के एनओसी नहीं देने के फैसले को अदातल को रद्द करना चाहिए. बता दें कि श्रीलंका बोर्ड ने नेशनल टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया है.

Continues below advertisement

RCB ने 1.6 में खरीदा था

नुवान तुषारा ने कहा कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस तरह के फिटनेस स्तर पर उन्हें पहले खेलने की इजाजत दी थी. तुषारा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. 2025 में वह आरसीबी के लिए सिर्फ एक मैच में खेले. इससे पहले उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए 7 मैच खेले थे. नुवान ने आईपीएल में कुल 8 मैच खेले, जिसमें उनके नाम 9 विकेट हैं.