IPL 2024 Points Table, Orange Cap & Purple Cap: आईपीएल 2024 का 46वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला गया. यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया. चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 213 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन एक बार फिर सनराइजर्स अपना इतिहास दोहराते नजर आए. वह 200 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी, जिसके चलते चेन्नई ने इस मैच को 78 रनों से जीत लिया.

सुपर किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांगइस जीत के साथ, चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में छठे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई. आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे से चौथे नंबर पर खिसक गई. चीजें अब दिलचस्प होती जा रही हैं क्योंकि पांच टीमें 10 अंकों पर अटकी हुई हैं. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जाइंट्स और दिल्ली कैपिटल्स पांच जीत हासिल कर चुकी हैं.

चेन्नई की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का सूरत-ए-हाल

रैंकटीममैचजीतहारनेट रन रेटपॉइंट्स
1आरआर981+0.69416
2केकेआर853+0.97210
3सीएसके954+0.81010
4एसआरएच954+0.07510
5एलएसजी954+0.05910
6डीसी1055-0.27610
7जीटी1046-1.1138
8पीबीकेएस936-0.1876
9एमआई936-0.2616
10आरसीबी1037-0.4156

ऑरेंज कैप की रेसआईपीएल 2024 के 46वें मैच के बाद ऑरेंज कैप की रेस भी दिलचस्प हो गई है. 46वें मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 98 रन की पारी खेली. अब गायकवाड़ इस फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर आ गए हैं और विराट कोहली पहले नंबर पर काबिज हैं.

रैंकप्लेयरटीममैचइनिंगरनस्ट्राइक रेट50/100
1विराट कोहलीआरसीबी1010500147.494/1
2ऋतुराज गायकवाड़सीएसके99447149.493/1
3साईं सुदर्शनजीटी1010418135.712/0
4संजू सैमसनआरआर99385161.084/0
5केएल राहुलएलएसजी99378144.273/0

पर्पल कैप की रेसआईपीएल 2024 के 46वें मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दो खिलाड़ी पर्पल कैप की रेस में टॉप पांच में हैं. हर्षल पटेल अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं. तो वहीं युजवेंद्र चहल पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं.

रैंकप्लेयरटीममैचइनिंगविकेट्सओवररन
1जसप्रीत बुमराहएमआई991436239
2मुस्तफिजुर रहमानसीएसके881430.2296
3हर्षल पटेलपीबीकेएस991432326
4मथीशा पथिरानासीएसके661322169
5युजवेन्द्र चहलआरआर991334306

यह भी पढ़ें: Mumbai Indians के असली पनौती हैं Tilak Varma? अब आप अर्धशतक न बनाने की करेंगे दुआ