IPL records and statistics: आईपीएल 2024 के 50वें मैच में जमकर रनों की बारिश हुई. इस एक मैच में कई रिकॉर्ड बने. यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. जहां हैदराबाद ने राजस्थान को रोमांचक अंदाज में 1 रन से हरा दिया. इस जीत के हीरो भुवनेश्वर कुमार रहे. इसके साथ ही हेनरिक क्लासेन ने भी अहम रन बनाए और हैदराबाद को टूर्नामेंट में पांचवीं बार 200 का आंकड़ा पार कराया.

दिलचस्प बात ये है कि इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने. सबसे पहले, यह सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल इतिहास में रनों के अब तक की सबसे कम अंतर वाली जीत थी. जहां जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे. भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी गेंद पर राजस्थान के रोवमैन पॉवेल को बोल्ड कर टीम को जीत दिला दी. दूसरा, एक पारी में हैदराबाद के बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के. तीसरा, आईपीएल इतिहास में रनों के मामले में राजस्थान रॉयल्स की हार का अंतर सबसे कम था. चौथा, आईपीएल में हार का पीछा करते हुए खेली गई सबसे बड़ी साझेदारी.

आईपीएल में SRH की जीत का सबसे कम अंतर

रनों का अंतरसनराइजर्स हैदराबाद बनामजगहसाल
1 रनराजस्थान रॉयल्सहैदराबाद2024*
2 रनपंजाब किंग्समोहाली2024
3 रनमुंबई इंडियंसमुंबई2022
4 रनदिल्ली कैपिटल्सदुबई2014
4 रनराइजिंग पुणे सुपरजायंट्सविशाखपटनम2016
4 रनरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुअबू धाबी2021

एक IPL पारी में SRH बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

खिलाड़ीछक्केविपक्षी टीमजगहसाल
डेविड वार्नरकोलकाता नाइट राइडर्सहैदराबाद2017
मनीष पांडेय8राजस्थान रॉयल्सदुबई2020
हेनरिक क्लासेन8कोलकाता नाइट राइडर्सकोलकाता2024
ट्रैविस हेड8रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुबेंगलुरु2024
निशांत रेड्डी8राजस्थान रॉयल्सहैदराबाद2024*

IPL में RR के लिए हार का सबसे कम अंतर (रनों द्वारा)

रनों का अंतरराजस्थान रॉयल्स बनामजगहसाल
1 रनदिल्ली कैपिटल्सदिल्ली2012
1 रनसनराइजर्स हैदराबादहैदराबाद2024*
4 रनमुंबई इंडियंसमुंबई पश्चिमी2010
4 रनदिल्ली कैपिटल्सदिल्ली2018
4 रनपंजाब किंग्सवानखेड़े2021

IPL में हार का पीछा करते हुए सबसे बड़ी साझेदारी

साझेदारीखिलाड़ी के बीचमैचजगहसाल
135 रनकेन विलियमसन - मनीष पांडेयहैदराबाद बनाम बेंगलुरुबेंगलुरु2018
134 रनयशस्वी जायसवाल - रियान परागहैदराबाद बनाम राजस्थानहैदराबाद2024*
126 रनफाफ डू प्लेसिस - ग्लेन मैक्सवेलबेंगलुरु बनाम चेन्नईबेंगलुरु2023

यह भी पढ़ें: SRH vs RR: भुवनेश्वर ने राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर को लेकर क्या बनाया था प्लान? जीत के बाद हुआ खुलासा