IPL Purple Cap 2022: IPL 2022 की पर्पल कैप फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल के सिर सजी हुई है. वह इस IPL में 18 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. युजवेंद्र ने इस सीजन में अब तक 32 ओवर फेंके हैं. इनमें उन्होंने 7.09 की औसत से प्रति ओवर रन दिए हैं और 12.61 के बॉलिंग एवरेज के साथ विकेट चटकाए हैं. यानी औसतन हर 12 रन खर्च करने के बाद युजवेंद्र को एक विकेट जरूर हासिल हुआ है.

पर्पल कैप के लिए युजवेंद्र को अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव से कड़ी चुनौती मिल रही है. कुलदीप यादव अब तक 17 विकेट ले चुके हैं. युजवेंद्र और कुलदीप के बाद इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक और टी नटराजन मौजूद हैं. दोनों के नाम 15-15 विकेट दर्ज हैं.

पोजीशनगेंदबाजमैचविकेटबॉलिंग एवरेजइकनॉमी रेट
1युजवेंद्र चहल81812.617.09
2कुलदीप यादव81714.118.08
3उमरान मलिक81515.937.96
4टी नटराजन81517.408.41
5उमेश यादव91418.717.27

यह भी पढ़ें-

Punjab Kings: शिखर धवन ने शराब को लेकर बनाया एक मजेदार वीडियो, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

GT vs SRH: उमरान मलिक की आग उगलती गेंदों पर कैसे बोल्ड हो गए गुजरात टाइटंस के चार बल्लेबाज? देखें वीडियो