Purple Cap 2022: IPL 2022 की पर्पल कैप फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल के सिर सजी हुई है. वह इस IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. युजवेंद्र के नाम 7 मैचों में 18 विकेट दर्ज हो चुके हैं. विकेट लेने के मामले में वह अन्य गेंदबाजों से बहुत आगे हैं.

युजवेंद्र ने इस सीजन में अब तक 28 ओवर फेंके हैं. इनमें उन्होंने 7.28 की औसत से प्रति ओवर रन दिए हैं. वहीं 11.33 के बॉलिंग एवरेज के साथ विकेट चटकाए हैं. यानी औसतन हर 11 रन खर्च करने के बाद युजवेंद्र को एक विकेट जरूर हासिल हुआ है. युजवेंद्र के बाद इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन और ड्वेन ब्रावो मौजूद हैं. नटराज 15 विकेट और ब्रावो 14 विकेट लेकर चहल को चुनौती दे रहे हैं.

पोजीशनगेंदबाजमैचविकेटबॉलिंग एवरेजइकनॉमी रेट
1युजवेंद्र चहल71811.337.28
2टी नटराजन71514.538.07
3ड्वेन ब्रावो81418.508.73
4कुलदीप यादव71317.388.47
5उमेश यादव81121.637.43

यह भी पढ़ें..

Sachin Tendulkar B'day: मुंबई की युवा पलटन ने ऐसे किया सचिन को विश, बताया कैसा रहा था पहली बार मिलने का एक्सपीरियंस

Wriddhiman Saha Text Case: दोषी पाए गए पत्रकार बोरिया मजूमदार, अब दो साल तक न तो स्टेडियम में घुस पाएंगे और न ही ले पाएंगे इंटरव्यू