IPL Purple Cap 2022: IPL 2022 की पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल के सिर सजी हुई है. वह इस IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. युजवेंद्र ने इस सीजन में अब तक 40 ओवर फेंके हैं. इनमें उन्होंने 7.27 की औसत से प्रति ओवर रन दिए हैं और 15.31 के बॉलिंग एवरेज के साथ 19 विकेट चटकाए हैं. यानी औसतन हर 15 रन खर्च करने के बाद युजवेंद्र को एक विकेट जरूर हासिल हुआ है.

पर्पल कैप के लिए युजवेंद्र को अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा और सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन से कड़ी चुनौती मिल रही है. ये तीनों गेंदबाज अब तक 17-17 विकेट ले चुके हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के उमेश यादव और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा भी पर्पल कैप की इस दौड़ में शामिल हैं. दोनों गेंदबाज 15-15 विकेट ले चुके हैं.

पोजीशनगेंदबाजमैचविकेटबॉलिंग एवरेजइकनॉमी रेट
1युजवेंद्र चहल101915.317.27
2कुलदीप यादव91715.828.23
3कगिसो रबाडा9178.2716.05
4टी नटराजन91717.828.65
5उमेश यादव101519.067.15

यह भी पढ़ें-

IPL 2022: इन तीन युवा गेंदबाजों को टीम इंडिया में देखना चाहते हैं वीरेन्द्र सहवाग, चयनकर्ताओं को दी ये सलाह

IPL टीमों के कप्तानों में फाफ डु प्लेसिस की सैलरी सबसे कम, जानिए किसे मिलता है कितना पैसा