Orange Cap 2022: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर IPL के इस सीजन में तीन दमदार शतक के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं. ऑरेंज कैप पर उनका कब्जा बरकरार है. IPL के दूसरे हफ्ते से ही ऑरेंज कैप इन्हीं के सिर सजी हुई है.

जोस बटलर इस सीजन में गजब की लय में नजर आ रहे हैं. आठ मैचों में वह 71.29 की औसत और 159.42 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 499 रन बना चुके हैं. उनके इर्द-गिर्द भी कोई अन्य बल्लेबाज नहीं है. बटलर के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का नंबर आता है. वह दो शतकों के साथ 374 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दावेदारी में दूसरे स्थान पर हैं. पंजाब किंग्स के शिखर धवन भी लगातार रन बनाते हुए ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल हो चुके हैं. वह अब तक 307 रन बना चुके हैं.

पोजीशनबल्लेबाजमैचरनबल्लेबाजी औसतस्ट्राइक रेट
1जोस बटलर849971.29159.42
2केएल राहुल937453.43143.84
3शिखर धवन930738.38126.33
4हार्दिक पांड्या830561.00137.38
5श्रेयस अय्यर929036.25137.44

यह भी पढ़ें..

Punjab Kings: शिखर धवन ने शराब को लेकर बनाया एक मजेदार वीडियो, देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

GT vs SRH: उमरान मलिक की आग उगलती गेंदों पर कैसे बोल्ड हो गए गुजरात टाइटंस के चार बल्लेबाज? देखें वीडियो