KKR vs PBKS, IPL 2022: कोलकाता ने पंजाब को 6 विकेट से दी करारी शिकस्त, आंद्रे रसेल ने खेली 70 रनों की तूफानी पारी

IPL 2022, KKR vs PBKS: पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 138 रनों का टारगेट दिया था, जिसे केकेआर ने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.

ABP LiveLast Updated: 01 Apr 2022 10:45 PM

बैकग्राउंड

IPL 2022, KKR vs PBKS Live Cricket Score: आईपीएल 2022 के आठवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच भिड़ंत होगी. कोलकात आईपीएल सीजन 15...More

IPL 2022: कोलकाता ने 6 विकेट से जीता मैच

कोलकाता के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने लिविंगस्टोन के इस ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो छक्के लगाकर टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी. रसेल ने 31 गेंदों में 8 छक्के और 2 चौके लगाकर 70 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि सैम बिलिंग्स 24 रन बनाकर नाबाद रहे. केकेआर ने 14.3 ओवर में 138 रनों का लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कोलकाता की इस सीजन में यह दूसरी जीत है. पंजाब की ओर से राहुल चाहर ने 2, कैगिसो रबाडा और ओडियन स्मिथ ने एक-एक विकेट लिया.