KKR vs MI IPL 2022: पैट कमिंस के तूफान में उड़ी मुंबई, 15 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाकर रचा इतिहास, मुंबई तीसरा मैच भी हारी
IPL 2022, KKR vs MI Score Live: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को 162 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे केकेआर ने 5 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.
ABP LiveLast Updated: 06 Apr 2022 11:08 PM

बैकग्राउंड
आईपीएल में क्रिकेट फैंस को आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. एक तरफ सितारों से सजी रोहित शर्मा की अगुवाई...More
आईपीएल में क्रिकेट फैंस को आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. एक तरफ सितारों से सजी रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस है, तो दूसरी तरफ युवा श्रेयस अय्यर की कोलकाता नाइट राइडर्स है. दोनों ही टीमों में कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं जो मैच का रुख पलटने में सक्षम हैं. पिछले मुकाबले में कोलकाता के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने छक्कों की बारिश करते हुए टीम को आसानी से जीत दिला दी थी. इस मैच में भी दर्शकों को काफी रोमांच देखने को मिलेगा. इस सीजन की बात करें तो मुंबई इंडियंस का सफर अब तक अच्छा नहीं रहा है. टीम ने शुरुआती दोनों मैच गंवा दिए हैं और अब उसके ऊपर पहले जीत दर्ज करने का दबाव है. दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की कोलकाता का प्रदर्शन इस सीजन में अच्छा रहा है और टीम ने तीन मुकाबलों में से 2 मैचों में जीत दर्ज की है. कोलकाता की टीम इस वक्त जोश से पूरी तरह भरी हुई है. कोलकाता और मुंबई के हेड टू हेड आंकड़े आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीमें अब तक 29 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इसमें मुंबई इंडियंस ने 22 बार जीत हासिल की, जबकि कोलकाता ने 7 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पिछले रिकॉर्ड के आधार पर मुंबई का पलड़ा भारी है, लेकिन इस सीजन में मुंबई का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. जबकि कोलकाता की टीम इस वक्त अच्छी लय में है.ऐसी हो सकती है कोलकाता की प्लेइंग इलेवनअजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), पैट कमिंस, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शिवम मावी, उमेश यादव, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती.ऐसी हो सकती है मुंबई की प्लेइंग इलेवन रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट.
IPL 2022: पैट कमिंस ने 15 गेंदों में बनाए नाबाद 56 रन, कोलकाता ने 5 विकेट से जीता मैच
डेनियल सैम्स के इस ओवर में पैट कमिंस ने तूफान मचा दिया और महज 14 गेंदों में 50 रन बनाकर इतिहास रच दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पैट कमिंस ने कोलकाता को 5 विकेट से जीत दिला दी. मुंबई की यह सीजन में लगातार तीसरी हार है. पैट कमिंस ने इस ओवर में 6, 4, 6, 6, 4, 6 का तूफान मचा दिया. पैट कमिंस ने 15 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए, जबकि वेंकटेश अय्यर 50 रन बनाकर नाबाद रहे. डेनियल सैम्स ने इस ओवर में 35 रन दिए.