Most Cataches in IPL: आईपीएल 15 (IPL 15) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हो रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस कीरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अपने आईपीएल करियर में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ सुरेश रैना ही कर सके हैं. 

कीरन पोलार्ड ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड 

मैच के दौरान कीरन पोलार्ड ने देवदत्त पडिक्कल का कैच पकड़ा था. इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 100वां कैच पकड़ा लिया. इसके बाद वो आईपीएल में सौ कैच पकड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा सुरेश रैना कर चुके है. 

इन खिलाड़ियों ने आईपीएल में लिए है सबसे ज्यादा कैच 

मैच                     खिलाड़ी                                           कैच  205                    सुरेश रैना                                         107 187                     कीरन पोलार्ड                                  100

222                   रोहित शर्मा                                        94

216                   विराट  कोहली                                   89

201                    शिखर धवन                                    86

मुंबई ने जीता था टॉस 

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में आईपीएल 2022 के 44वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. राजस्थान ने अब तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें 6 में जीत और दो में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई की टीम ने आठ मैचों में अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

राजस्थान रॉयल्स टीम : जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन.

मुंबई इंडियंस टीम : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय और रिले मेरेडिथ.

यह भी पढ़ें- 

GT vs RCB: कोहली ने जड़ा अर्धशतक तो खुशी से झूम उठीं वाइफ अनुष्का, छक्के पर दिया ऐसा रिएक्शन

Punjab Kings fast bowler Arshdeep: इंग्लैंड का ये दिग्गज हुआ अर्शदीप का फैन, बताया- क्यों हो रहे हैं वो लगातार सफल