IPL 2020 RR Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है. राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन को जीतकर इतिहास रच दिया था. लेकिन इसके बाद टीम कभी भी खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई. अब 13वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की नज़रें एक बार फिर से पहले सीजन का इतिहास दोहराने पर हैं. राजस्थान रॉयल्स ने इन्हीं कोशिशों में टीम की कमान ऑस्ट्रेलिया के नंबर वन खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के हाथों में सौंपी है.

राजस्थान रॉयल्स के आईपीएल 13 में सफर का आगाज 22 सितंबर को शारजाह के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से होगा. लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को कोलकाता नाइट राइजर्स के खिलाफ खेलेगी.

राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

S.noटीमतारीखसमयजगह
1राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स22 सितंबर, 2020शाम 7:30शारजाह
2राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब27 सितंबर, 2020शाम 7:30शारजाह
3राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स30 सितंबर, 2020शाम 7:30दुबई
4राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल्स चैलेंजर्स बैंग्लोर03 अक्टूबर, 2020शाम 3:30अबू धाबी
5मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स06 अक्टूबर, 2020दोपहर 7:30अबू धाबी
6दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स09 अक्टूबर, 2020शाम 7:30शारजाह
7सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स11 अक्टूबर, 2020शाम 3:30दुबई
8राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स14 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
9राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर17 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
10चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स19 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
11राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद22 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
12मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स25 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
13किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स30 अक्टूबर, 2020दोपहर 7:30अबू धाबी
14कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स01 नवंबर, 2020शाम 7:30दुबई

स्मिथ के हाथों में कमान

पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन शुरुआती मैचों में बेहद ही खराब रहा. रहाणे की कप्तानी में टीम ने आईपीएल के अपने शुरुआती 8 में से 7 मैच गंवा दिए. सीजन के बीच में ही स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया और बाद में टीम 6 में से 5 मैच जीतने में कामयाब रही. स्मिथ की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस सीजन का कप्तान नियुक्त किया गया.

राजस्थान रॉयल्स के ने इस सीजन में रहाणे को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जबकि रोबिन उथ्थपा को टीम के साथ जोड़ा गया. राजस्थान रॉयल्स की मजबूती उसके जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे विदेशी खिलाड़ी हैं.

IPL 2020 MI Schedule: 5वें खिताब की जिद ले उतरेगी मुंबई इंडियंस, जानें कब-किससे होगी MI की टक्कर