IPL 2020 MI Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास की सबसे सफल टीमों की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस का नाम पहले स्थान पर आएगा. मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस की टीम लीग के इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 19 सितंबर को अबु धाबी में खेलेगी. वहीं मुंबई का आखिरी मैच 3 नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ शारजांह में होगा.

आईपीएल के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम हर टीम के साथ 2-2 मैच खेलेगी यानी कि सात टीमों के साथ कुल 14 मैच खेलेगी. सबसे ज्यादा 8 मैच अबू धाबी, 3 मैच दुबई और 3 मैच शारजांह में खेले जाएंगे.

देखें मुंबई इंडियंस का शेड्यूल

S.noटीमतारीखसमयजगह
1मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स19 सितंबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
2कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस23 सितंबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
3रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस28 सितंबर, 2020शाम 7:30दुबई
4किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस01 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
5मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद04 अक्टूबर, 2020दोपहर 3:30शारजांह
6मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स06 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
7मुबंई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स11 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
8मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स16 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
9मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब18 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
10चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस23 अक्टूबर, 2020शाम 7:30शारजांह
11राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस25 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
12मुंबई इंंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर28 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
13दिल्ली बनाम मुबंई31 अक्टूबर, 2020दोपहर 3:30दुबई
14सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस03 नवंबर, 2020शाम 7:30शारजांह

मौजूदा विजेता के तौर पर 13वें सीजन में उतर रही मुंबई इंडियंस टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टीम ने 2013, 2015, 2017 और 2019 खिताब अपने नाम किया है. सवाल यह है कि क्या मुबई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना पांचवां खिताब जीत पाएगी या नहीं?

टीम को हालांकि सीजन से पहले एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा निजी कारणों से इस बार आईपीएल से नाम वापस ले चुके हैं. मलिंगा आईपीएल इतिहास में सबसे सफल गेंदबाजों में गिना जाते हैं और मुंबई की सफलता में उनका बड़ा योगदान रहा है.

दुबई में सबसे ज्यादा 24 मैच खेले जाएंगे इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाना है. शेड्यूल के मुताबिक दुबई में सबसे ज्यादा 24 मैचों का आयोजन होना है, जबकि अबु धाबी में 20 और शारजांह में 12 मैच खेले जाने हैं. बीसीसीआई ने अभी नहीं बताया है कि प्ले ऑफ और फाइनल मैच का आयोजन किस मैदान पर होगा.

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल अपने तय कार्यक्रम 29 मार्च से शुरू नहीं हो पाया. बीसीसीआई ने कोविड 19 के चलते 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया था. लेकिन पिछले महीने बोर्ड ने देश से बाहर आईपीएल करवाने का फैसला लिया.

ये भी पढ़ें-IPL 2020: शिखर धवन का दावा- अय्यर की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स करेगी यह कमालमुंबई इंडियंस के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकती है गेंदबाजी, अच्छे स्पिनरों की कमी