IPL 2020 KKR Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है. कोरोना वायरस की वजह से 6 महीने तक टाले गए इस टूर्नामेंट को इस साल इंडिया की बजाए यूएई में खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन के लिए दिनेश कार्तिक पर ही भरोसा जताया है. टीम को उम्मीद है कि कार्तिक की अगुवाई में पांच साल बाद फिर से खिताब जीता जा सकता है.

शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सफर का आगाज 23 सितंबर को अबू धाबी में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ टक्कर से होगा. 1 नवंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स दुबई के मैदान पर लीग राउंड का अपना आखिरी मैच खेलेगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स का शेड्यूल

S.noटीमतारीखसमयजगह
1कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस23 सितंबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
2कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद26 सितंबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
3कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स30 सितंबर, 2020शाम 7:30दुबई
4कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स03 अक्टूबर, 2020शाम 7:30शारजाह
5कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स07 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
6कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब10 अक्टूबर, 2020दोपहर 3:30अबू धाबी
7कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर12 अक्टूबर, 2020शाम 7:30शारजाह
8कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस16 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
9कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद18 अक्टूबर, 2020दोपहर 3:30अबू धाबी
10कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर21 अक्टूबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
11कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स24 अक्टूबर, 2020दोपहर 3:30अबू धाबी
12कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब26 अक्टूबर, 2020शाम 7:30शारजाह
13कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स29 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
14कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स01 नवंबर, 2020शाम 7:30दुबई

कमिंस पर लगाया दांव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने कार्तिक की अगुवाई में इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 15 करोड़ रुपये में खरीदा है. कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं.

केकेआर का टूर्नामेंट में प्रदर्शन काफी हद तक आंद्रे रसेल के फॉर्म और फिटनेस पर निर्भर रहेगा. हालांकि टीम में शुभमन गिल और राणा जैसे युवा खिलाड़ी भी हैं.

IPL 2020 SRH Schedule: तीसरी बार खिताब नाम पर हैं सनराइजर्स हैदराबाद की नज़रें, जानें कब किससे होगी टक्कर