IPL 2020 SRH Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है. कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को इंडिया की बजाए यूएई में शिफ्ट किया गया है. 13वें सीजन में आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की नज़रें तीसरी बार खिताब नाम करने पर हैं. इन्हीं कोशिशों में टीम की कमान 2016 का खिताब जीतवाने वाले डेविड वार्नर के हाथों में दी गई है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के अभियान की शुरुआत 21 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के खिलाफ दुबई में खेले जाने वाले मुकाबले से होगी. लीग स्टेज में सनराइजर्स हैदराबाद अपना आखिरी मुकाबला शारजाह के मैदान पर 3 नवंबर को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी.

सनराइजर्स हैदराबाद का शेड्यूल

S.noटीमतारीखसमयजगह
1सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर21 सितंबर, 2020शाम 7:30दुबई
2सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स26 सितंबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
3सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स29 सितंबर, 2020शाम 7:30अबू धाबी
4सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स02 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
5सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस04 अक्टूबर, 2020दोपहर 3:30शारजाह
6सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब08 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
7सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स11 अक्टूबर, 2020दोपहर 3:30दुबई
8सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स13 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
9सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स18 अक्टूबर, 2020दोपहर 3:30अबू धाबी
10सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स23 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
11किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद24 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
12सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स27 अक्टूबर, 2020शाम 7:30दुबई
13सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर31 अक्टूबर, 2020शाम 7:30शारजाह
14सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस03 नवंबर, 2020शाम 7:30शारजाह

कप्तानी में हुआ बदलाव

दो साल बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम की कमान फिर से डेविड वार्नर के हाथों में देने का फैसला किया है. डेविड वार्नर को 2018 में बॉल टेंपरिंग विवाद की वजह से टीम की कमान गंवानी पड़ी थी. लेकिन पिछले सीजन में वार्नर ने शानदार वापसी करते हुए टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. वार्नर की कप्तानी में टीम ने 2016 का खिताब जीता था.

हालांकि इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शिखर धवन को टीम में नहीं रखा है. टीम के पास मनीष पांडे, भुवनेश्वर कुमार और विजय शंकर जैसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि राशिद खान, बेयरस्टो और केन विलियमसन के रूप में विदेशी खिलाड़ियों के भी अच्छे विकल्प मौजूद है.

IPL 2020 KXIP Schedule: पहली बार खिताब जीतने पर हैं किंग्स इलेवन पंजाब की नज़रें, जानें कब किससे होगी KXIP की टक्कर