IND vs SA Highlights: दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर भारत का विजयी आगाज, रोहित बने जीत के हीरो
दक्षिण अफ्रीका का मनोबल इंग्लैंड और बांग्लादेश से हारकर टूटा हुआ है जो भारत के लिहाज से देखा जाए तो अच्छी बात है. अफ्रीकी टीम की हालत इस बात से और भी खराब हो गई कि डेल स्टेन कंधे की चोट से उबर नहीं सके और वह विश्व कप से बाहर हो गए.
ABP News BureauLast Updated: 05 Jun 2019 10:46 PM
बैकग्राउंड
साउथैम्पटन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमें साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में आमने-सामने...More
साउथैम्पटन: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है. दोनों टीमें साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में आमने-सामने हैं. भारत की अगुवाई विराट कोहली कर रहे हैं जबकि अफ्रीकी टीम की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथों में है. खिताब की प्रबल दावेदारों की फेहरिस्त में शुमार भारतीय टीम का यह पहला मैच है वहीं दक्षिण अफ्रीका का तीसरा मैच है. हालांकि, दो मैच खेल चुकी अफ्रीकी टीम को अभी तक जीत नसीब नहीं हुई है. पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने उसे हराया जबकि दूसरे मैच में उसे बांग्लादेश ने मात दे दी थी. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.भारत के लिहाज से देखा जाए तो उसके लिए यह अच्छी खबर है. न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में स्विंग के सामने भारतीय बल्लेबाज बिखर गए थे. ऐसे में साउथ अफ्रीका के दो मुख्य गेंदबाजों का न होना निश्चित ही भारतीय बल्लेबाजों के लिए राहत की बात होगी. अब उनके सामने कगिसो रबादा की चुनौती अहम होगी. भारतीय बल्लेबाजी की लय शीर्ष-3 के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करती है. इन तीन में से अगर एक भी अंत तक खड़े हो जाता है तो भारत का स्कोर अच्छा होता है. बीते दो साल में यही देखा गया है, लेकिन अगर शुरू के तीनों बल्लेबाज विफल हो जाते हैं तो भारतीय टीम के लिए उबरना मुश्किल होता दिखा है.ऐसे में रोहित शर्मा-शिखर धवन की सलामी जोड़ी पर अच्छी शुरूआत का दारोमदार है तो वहीं विराट कोहली पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी.विश्व कप जाने से पहले नंबर-4 को लेकर काफी चर्चा रही थी. बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में लोकेश राहुल चौथे नंबर पर खेले थे और शतक जमाया था. ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली अपने पसंदीदा राहुल को कम से कम पहले मैच में तो नंबर-4 पर खेलाएंगे. अन्यथा केदार जाधव भी इस स्थान के लिए विकल्प हैं. राहुल अगर चार नंबर पर आते है तो जाधव पांच और फिर महेंद्र सिंह धोनी छह नंबर पर आ सकते हैं.गेंदबाजी में कोहली किन दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरते हैं यह देखना होगा. काफी हद तक संभावना है कि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर की कुमार की जोड़ी मैदान पर होगी लेकिन मोहम्मद शमी की फॉर्म को देखते हुए कोहली, कुमार की जगह उन्हें मौका दे सकते हैं. बुमराह का खेलना तय है. तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में भारत के पास हार्दिक पांड्या का विकल्प है. आतिशी बल्लेबाजी के कारण पांड्या टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं.दक्षिण अफ्रीका का मनोबल इंग्लैंड और बांग्लादेश से हारकर टूटा हुआ है जो भारत के लिहाज से देखा जाए तो अच्छी बात है. अफ्रीकी टीम की हालत इस बात से और भी खराब हो गई कि डेल स्टेन कंधे की चोट से उबर नहीं सके और वह विश्व कप से बाहर हो गए. टीम प्रबंधन को उम्मीद थी कि स्टेन भारत के खिलाफ मैच से पहले फिट हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. स्टेन की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्यूरॉन हेंड्रिक्स को शामिल किया गया है. इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज लुंगी नगिडी की कमी भी खलेगी. वह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 10 दिन तक बाहर रहेंगे. नगिडी को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में यह शिकायत हुई थी.
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने वर्ल्ड कप अभियान का विजयी आगाज किया है. भारत के लिए शतक लगाने वाले रोहित शर्मा और चार विकेट लेने वाले चहल जीत के हीरो रहे. भारत ने 47.3 ओवर में 228 का लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की.