नई दिल्ली: टी 20 विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले से पहले युवराज सिंह विश्व कप से बाहर हो गये हैं. युवी की जगह टीम में विराट कोहली की पसंदीदा खिलाड़ी मनीष पांडे को जगह दी गई है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में युवराज के टखने में चोट लग गई थी और उसके बाद से उनके आगे खेलने की उम्मीद न के बराबर थी. लेकिन युवराज की जगह कौन खेलेगा इसको लेकर अब टीम इंडिया में जंग शुरू हो गई थी.
सूत्रों के मुताबिक तीन दावेदार सामने आये थे जो भारतीय क्रिकेट टीम के तीन दिग्गजों की पसंद हैं. रवि शास्त्री अजिंक्या रहाणे को लाना चाह रहे थे तो वहीं कोहली की पसंद मनीष पांड़े हैं जबकि धोनी चाह रहे थे कि स्पिनर पवन नेगी मैच खेलें.
