Year-Ender 2019: भारतीय खिलाड़ियों के नाम रहा ये साल, इस दशक में कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन, अश्विन के नाम सबसे ज्यादा विकेट
ABP News Bureau | 25 Dec 2019 12:38 PM (IST)
इस दशक में गेंदबाजी में जहां अश्विन के सबसे ज्यादा विकेट हैं तो वहीं बल्लेबाजी में विराट के सबसे ज्यादा रन हैं.
भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने अपने नाम ये साल खत्म होते- होते एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है. वो इस दशक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. टी20 स्पेशलिस्ट से लेकर टेस्ट क्रिकेट तक भारतीय टीम के सबसे बड़े स्पिनर ने पिछले 10 सालों में खास कर घरेलू मैदान पर बेहद उम्दा प्रदर्शन किया है. सभी फॉर्मेट में 564 विकेट के साथ अश्विन इस दशक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाज जेम्स एंडरसन हैं जिनके नाम 535 विकेट हैं. वहीं तीसरे नंबर पर 525 विकेट के साथ स्टुअर्ट ब्रॉड हैं. न्यूजीलैंड के पेसर टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट इस लिस्ट में टॉप 5 में हैं जहां उनके नाम 472 और 458 विकेट हैं. बल्लेबाजी की अगर बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उनके और दूसरे बल्लेबाजों के बीच काफी गैप है. विराट ने इस दशक में 5575 इंटरनेशनल रन बनाए हैं तो वहीं 22 शतक लगाए हैं. ऐसे अभी तक कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया है. गेंदबाजी और बल्लेबाजी की अगर बात करें तो भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज ही टॉप पर हैं. टीम इंडिया इस बीच एक वर्ल्ड कप जीती, एक चैंपियंस ट्रॉफी और टेस्ट में नंबर एक टीम बनी. यानी की ये दशक टीम इंडिया के लिए काफी शानदार रहा.