वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्टसीरीज का तीसरा मैच शनिवार से खेला जा रहा है. इस दौरान टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज के सब्सटीट्यूटफील्डरएंडरसनफिलिप ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अविश्वसनीय डाइविंगकैच लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एंडरसन ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविसहेड का कैच पकड़ा. इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

एंडरसन ने पकड़ा ट्रेविसहेड का अविश्वसनीय कैच

एंडरसन मैदान सब्सटीट्यूट के तौर पर आए थे, शायद उन्हें भी नहीं पता था कि वो ऐसा कारनामा कर देंगे. यह वाकया 65वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ. जब जस्टिनग्रीव्स ने ट्रेविसहेड को ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद फेंकी. हेड ने इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन एंडरसनमिडऑफ से दौड़ते हुए आए और उन्होंने पूरी तरह से हवा में डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा. जिसका वीडियोसोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पहले दिन चमके शमारजोसेफ

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीजटेस्ट मैच का शनिवार को पहला दिन रहा. पहले दिन वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमारजोसेफ चमके. जोसेफ ने वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. वहीं जेडनसीलेस और जस्टिनग्रीव्स ने तीन-तीन विकेट हासिल किए. जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 225 रनों पर ऑलआउट हो गई.

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीवस्मिथ ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. वहीं कैमरन ग्रीन ने 46 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ट्रेविसहेड ने 20, उस्मान ख्वाजा ने 23 और एलेक्सकैरी ने 21 रन बनाए. तीनों ही खिलाड़ियों को अच्छी शुरुआत मिली. लेकिन वो इसको बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 16 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज को इकलौता झटका मिचेलस्टार्क ने दिया है.

यह भी पढ़ें-

Video: बाज की नजर चीते सी छलांग..., 'सुपरमैन' बनी राधा यादव ने हवा में पकड़ा कमाल का कैच; वीडियो वायरल