टेस्ट क्रिकेट को खेल का सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रारूप माना जाता है. पिछले डेढ़ सौ साल में कई देशों ने इस फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बनाई है. कुछ टीमें लगातार टेस्ट क्रिकेट खेलती रहीं, जिसके चलते उनके नाम सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया. इस सूची में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड शीर्ष पर हैं, जबकि भारत तीसरे स्थान पर मौजूद है. आइए जानते हैं टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले सात देशों के बारे में.

Continues below advertisement

1. इंग्लैंड 

क्रिकेट की शुरुआत करने वाला इंग्लैंड इस लिस्ट में पहले स्थान पर है. टीम ने अब तक 1097 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 405 जीते, 336 हारे और 356 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

Continues below advertisement

2. ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट की सबसे सफल टीमों में गिनी जाती है. उसने 882 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें 426 जीते, 235 हारे और 219 मैच ड्रॉ रहे हैं. टीम का जीत प्रतिशत भी सबसे बेहतरीन टीमों में शामिल है.

3. भारत 

भारत ने 1932 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद टीम ने 599 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. भारत को 186 जीत मिली हैं, 188 मैचों में हार मिली, जबकि 224 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

4. वेस्टइंडीज 

वेस्टइंडीज लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में रही. उसने लगभग 590 से अधिक टेस्ट मुकाबले खेले हैं और कई ऐतिहासिक उपलब्धियां अपने नाम की हैं.

5. न्यूजीलैंड 

न्यूजीलैंड ने अब तक 487 टेस्ट मैच खेले हैं. टीम ने 126 मुकाबले जीते, 190 हारे और 171 मैच ड्रॉ रहे. पिछले कुछ वर्षों में न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.

6. दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने भी टेस्ट क्रिकेट में लंबा सफर तय किया है. टीम ने 470 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं और कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है.

7. पाकिस्तान

पाकिस्तान भी सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले देशों की किस्त में शामिल है. टीम ने 460 से अधिक टेस्ट मुकाबले खेले हैं और टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार जीत दर्ज की हैं.

यह भी पढ़ें-शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ 'पेट्रोल बम' से खतरनाक हमला?