कोलंबो: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट में 163 रन से जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप कर दिया है. इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में नंबर एक की बादशाहत भी गंवा दी है. अब टीम इंडिया 112 पॉइंट्स के साथ टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गई है और दूसरे स्थान पर 111 अंकों के साथ पाकिस्तान की टीम है जबकि 108 अंको के साथ ऑस्ट्रेलिया खिसक कर नंबर तीन पर पहुंच गई हैं.

 

आपको बता दे कि टीम इंडिया को टेस्ट में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच को हर हाल में जीतना ही होगा. अगर टीम इंडिया अपना वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखरी टेस्ट मैच हार जाती है तो पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट पहली बार नंबर के स्थान पर आ जाएगा

 

ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है. सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 118 अंको के साथ शुरूआत की थी लेकिन श्रीलंका हाथों क्लीन स्वीप होने के बाद अब तीसरे स्थान पर आ गई है.

 

ICC टेस्ट रैंकिंग: 1-भारत, 2- पाकिस्तान, 3- ऑस्ट्रेलिया, 4- इंग्लैंड, 5- न्यूज़ीलैंड, 6- श्रीलंका, 7- दक्षिण अफ्रिका, 8- वेस्टइंडीज, 9- बांग्लादेश, 10- जिम्बाब्वे