Team India Practice Session: इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई को शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिये टीम इंडिया (Team India) ने अपना अभ्यास शुरू कर दिया है. मंगलवार को टीम का पहला प्रैक्टिस सेशन (Practice Session) रहा, जिसमें लगभग सभी खिलाड़ी मैदान पर नजर आए. श्रीलंका से मार्च में हुई टेस्ट सीरीज के बाद यानी कुल तीन महीने बाद भारतीय टीम लाल गेंद से अभ्यास कर रही है. BCCI ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

वीडियो में विराट कोहली समेत टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ी लीसेस्टर शहर में मैदान की ओर जाते नजर आते हैं. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस पर जमकर पसीना बहाते दिखाई देते हैं. इस दौरान चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली फुटबॉल खेलते हुए भी दिखाई देते हैं.

इस वीडियो में टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई टीम के पहले अभ्यास सत्र की जानकारी देते हुए कहते हैं, 'आज टेस्ट टीम का लीसेस्टर में अभ्यास का पहला दिन है. 23 जून से हमें चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है. इसलिये तीन महीने बाद हम रेड बॉल ग्रुप के साथ यहां ड्रील कर रहे हैं.' पहले दिन की एक्टिविटीज पर वह कहते हैं, 'बस कुछ नॉर्मल गेम खेल रहे हैं. थोड़ी मस्ती हो रही है. लंबा वॉर्म अप किया गया है. आज हल्का-फुल्का स्किल सेशन भी रखा गया. कल यह लंबा चलने वाला है.'

23 जून से शुरू होगा टीम इंडिया का अभ्यास मैचइंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम यहां एक अभ्यास मैच खेलेगी. लीसेस्टरशायर के खिलाफ यह अभ्यास मैच 23 जून को दोपहर 3 बजे शुरू होगा. यह अभ्यास मैच चार दिन का होगा. इसके बाद भारतीय टीम बर्मिंघम रवाना होगी, जहां 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच 2021 की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. कोविड-19 के कारण यह सीरीज उस वक्त पूरी नहीं हो पाई थी.

यह भी पढ़ें..

ODI Records: वनडे क्रिकेट के शुरुआती 35 साल में एक भी बार नहीं बने थे 400+ रन, पिछले 16 साल में 21 बार हो चुका है यह करिश्मा  

Ranji Trophy 2022: धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इन 7 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मिल सकती है जगह, जानें कौन कौन है रेस में शामिल