Suryakumar Yadav Bengali Language: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में पहले पांच टी20 और फिर 3 वनडे मैच खेले जाएंगे. टी20 सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी. स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टी20 सीरीज में भारत की कमान संभालते हुए नजर आएंगे. सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा. पहले मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंचते ही भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बंगाली भाषा बोलनी शुरू कर दी.
बीसीसीआई के जरिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव बंगाली भाषा में बात करते हुए दिखे. सूर्या ने टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से भी बंगाली भाषा में बात की. इसके अलावा उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन को लेकर बात की. सूर्या ने कोलकाता के मिष्टी दोई पर भी बात की. सूर्या ने बताया कि कैसे लोगों ने उन्हें मिष्टी दोई खिलाया था. उन्होंने आगे कहा कि आज भी जब हम लोग यहां ट्रैवल करते हैं, तो चीट मील में उसको जोड़ लेते हैं.
मैदान को लेकर बोले सूर्या
वीडियो में मैदान के बारे में बात करते हुए मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्या ने कहा कि विंटेज टाइप फीलिंग है. अच्छा मौसम भी है. दोनों टीम की तरफ से फायरवर्क भी होंगे, तो अच्छा है. 2014 में मुझे याद है, जब मैं केकेआर में आया था. तब ये नहीं सोचा था कि 10 या 11 साल बाद कभी इंडिया को लीड करूंगा. लेकिन आज इसी मैदान पर खड़े होकर ये सोचना कि अभी मैं लीड करने वाला हूं, क्योंकि ये भी एक ऐतिहासिक स्टेडियम ही है और अच्छा फीलिंग है. सोचकर मजा आ रहा है. यहां देखें वीडियो...
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज शेड्यूल
पहला टी20: 22 जनवरी, बुधवार (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)दूसरा टी20: 25 जनवरी, शनिवार (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)तीसरा टी20: 28 जनवरी, मंगलवार (निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट)चौथा टी20: 31 जनवरी, शुक्रवार (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे)पांचवां टी20: 2 फरवरी, रविवार (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
ये भी पढ़ें...
