मुंबई: मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पेप्सी कंपनी मराठवाड़ा क्षेत्र में सूखा से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार को संयुक्त रूप से मदद करेंगे.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज इस संबंध में सचिन के साथ एक बैठक की.

फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से मिल कर खुशी हुयी. वह और पेप्सी मराठवाड़ा में सूखा राहत के लिए मिलकर एक योजना बना रहे हैं.’’ मराठवाड़ा राज्य में सूखा से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है और ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार औरंगाबाद, परभनी, बीड़, नांदेड़ और उस्मानाबाद के सात प्रमुख बांध सूख गए हैं.