Ravichandran Ashwin Reaction On Ben Duckett Statement: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले टीम इंडिया ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेली. भारत की सरजमीं पर दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने थीं. सीरीज में टीम इंडिया ने इंग्लैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ किया. इंग्लिश टीम के इस खराब प्रदर्शन पर टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने निराशा जाहिर की. इसके अलावा अश्विन ने इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट के चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराने वाले बयान पर भी रिएक्शन दिया.
अपने हिंदी यूट्यूब चैनल 'ऐश की बात' पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, "इंग्लैंड की इतनी टैलेंटेड टीम को इस तरह का प्रदर्शन करते देखना निराशाजनक और दुखद था." इसके अलावा अश्विन ने भरोसा जताया कि इंग्लिश टीम चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करेगी. अश्विन ने कहा, "ऐसा नहीं है कि उनमें काबीलियत नहीं है. मैं अपनी बात सामने रख रहा हूं और फिर से कहूंगा कि यह इंग्लैंड की टॉप लेवल टीम है, लेकिन उन्होंने भारत के खिलाफ इस वनडे सीरीज को बहुत हल्के में लिया."
बेन डकेट के बयान पर अश्विन का रिएक्शन
वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हारने के बाद इंग्लैंड के बेन डकेट ने कहा था, "अगर हम भारत के खिलाफ 3-0 से हार जाते हैं, तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा जब तक हम उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में हराते हैं."
डकेट के इस बयान पर रिएक्शन देते हुए अश्विन ने कहा, "फर्क नहीं पड़ता कि बेन डकेट ने क्या कहा, लेकिन इस सीरीज की हार उनके आत्मविश्वास में बड़ा डेंट डालेगी."
इंग्लैंड ने बगैर अभ्यास के खेली वनडे सीरीज
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने सीरीज खत्म होने के बाद बताया था कि टीम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज बगैर अभ्यास के खेली. पीटरसन ने बताया था कि टी20 सीरीज और पहला वनडे हारने के बाद इंग्लैंड टीम की तरफ से प्रैक्टिस सेशन का आयोजन नहीं किया गया था. इंग्लैंड की इस हरकत से पीटरसन काफी निराश दिखाई दिए थे.
ये भी पढ़ें...
Watch: पाकिस्तान का दिखा 'कॉमेडी शो', DRS ब्लंडर... छोड़े कैच... टॉम लैथम को दिया बड़ा तोहफा!
