कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए दो बार की पूर्व चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स कल होने वाले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिये बेताब होगी.
दूसरे स्थान पर काबिज केकेआर को 16 अंक तक पहुंचने के लिये महज एक और जीत की दरकार है जिससे वह लीग के अंतिम चार में पहुंच जायेगी. अब दोनों टीमों के तीन मैच बचे हैं और कल अपने अपने मैचों में जीत दर्ज करने वाली दोनों टीमें अंक तालिका में अपना स्थान सुधारने के लिये बेकरार होंगी.
वहीं दूसरी ओर आरसीबी की टीम 10 अंक से छठे स्थान पर काबिज है, उसे प्ले आफ की दौड़ में कायम रखने के लिये लीग के बाकी बचे हुए अपने सभी मैच जीतने होंगे.
आरसीबी के बल्लेबाजों ने गुजरात लांयस के खिलाफ कल के मैच में शानदार प्रर्दशन करते हुए रिकार्ड 144 रनों की जीत दर्ज कर नौंवे सीजन का सबसे रोमांचक प्रदर्शन किया
‘ओरेंज कैप’ हासिल करने वाले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स अपने शानदार फार्म में है. ऐसे में केकेआर के गेंदबाजो के लिए कल का मैच किसी चुनौती से कम नहीं होगा.
