IPL and WPL Prize Money: महिला प्रीमियर लीग का पहला टाइटल मुंबई इंडियंस के नाम रहा है. इस टाइटल के साथ मुंबई इंडियंस की टीम को भारी-भरकम प्राइज मनी मिली है. मुंबई इंडियंस की टीम को 6 करोड़ रुपए इनामी राशि के तौर पर दिए गए हैं. हालांकि IPL के मुकाबले यह राशि बेहद कम है. पिछली बार IPL चैंपियन को कुल 20 करोड़ रुपए का चेक दिया गया था. इसी तरह WPL और IPL की हर कैटगरी की इनामी राशि में काफी अंतर है.

वैसे, इन दोनों लीग की प्राइज मनी में अंतर होना भी लाजिमी है. दरअसल, IPL की व्युअरशिप WPL के मुकाबले बहुत ज्यादा है. IPL के प्रसारण अधिकार से लेकर स्पॉन्सरशिप जैसी चीजों में WPL के मुकाबले काफी ज्यादा कमाई होती है. ऐसे में BCCI इन दोनों लीग में एक समान प्राइज मनी नहीं रख सकती. जानें IPL और WPL के बड़े अवॉर्ड्स विनर्स की प्राइज मनी...

कैटेगरीWPL 2023IPL 2022
विजेता टीम6 करोड़ रुपए20 करोड़ रुपए
रनर-अप टीम3 करोड़ रुपए13 करोड़ रुपए
ऑरेंज कैप विनर (सबसे ज्यादा रन)5 लाख रुपए15 लाख रुपए
पर्पल कैप विनर (सबसे ज्यादा विकेट)5 लाख रुपए15 लाख रुपए
मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ दी सीजन5 लाख रुपए15 लाख रुपए
कैच ऑफ दी सीजन5 लाख रुपए12 लाख रुपए
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ दी सीजन5 लाख रुपए20 लाख रुपए
पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ दी सीजन5 लाख रुपए15 लाख रुपए

IPL 2023 में और बढ़ेगी प्राइज मनीIPL 2022 के मुकाबले IPL 2023 में हर कैटेगरी में प्राइज मनी में इजाफा हो सकता है. कुल 20 से 25% तक प्राइज मनी बढ़ाई जा सकती है. बता दें कि पिछले आईपीएल में कुल 46.5 करोड़ रुपए प्राइज मनी के तौर पर बांटे गए थे. अगले कुछ दिनों में IPL 2023 की प्राइज मनी को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें...

IPL में अब तक 21 बार लग चुकी है हैट्रिक, रोहित शर्मा भी कर चुके हैं ये करिश्मा; ऐसी है पूरी लिस्ट