India vs South Africa 3rd T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दो मुकाबले लगातार जीतते हुए भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज के अंतिम मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. भारतीय टीम की निगाह क्लीन स्वीप करने पर है तो वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरी है. 

मैच से पहले ही भारत ने साफ कर दिया था कि विराट कोहली और केएल राहुल इस मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे. ऋषभ पंत को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका दिया गया है. श्रेयस अय्यर ने भी लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी की है. अर्शदीप सिंह को पीठ में थोड़ी समस्या है और इसके चलते वह भी इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे. अर्शदीप की जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है. अटकलें लगाई जा रही थीं कि युवा शाहबाज अहमद को डेब्यू करने का मौका मिलेगा, लेकिन उन्हें इसके लिए अभी और इंतजार करना होगा.

आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन. 

भारतकीप्लेइंगइलेवन- रोहितशर्मा (कप्तान), ऋषभपंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज.

दक्षिणअफ्रीकाकी प्लेइंगइलेवन- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बाबावुमा (कप्तान), रिलेरोसौव, एडेनमार्कराम, डेविडमिलर, ट्रिस्टनस्टब्स, वेनपार्नेल, केशवमहाराज, कगिसोरबाडा, ड्वेन प्रिटोरियसऔरलुंगीएनगिडी।

यह भी पढ़ें:

IND vs SA: नाकसेबहतारहाखून, लेकिनफिरभीमैदानपरसाथियोंकोदिशानिर्देशदेतेरोहितशर्मा

IND vs SA 2022: विराटकोहलीनेट्वीटकरफैंसकाकियाशुक्रिया, कहा- शानदारमुकाबला, बेहतरीनमाहौल, धन्यवादगुवाहाटी