IND vs ENG 1st Test Day 2 Stumps: रूट के दोहरे शतक से इंग्लैंड की स्थिति बेहद मजबूत, स्कोर 555/8

India vs England 1st Test: चेपॉक टेस्ट का दूसरा दिन भी मेहमान इंग्लैंड के नाम रहा. दूसरे दिन भारत सिर्फ पांच विकेट ही ले सका. इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट के नुकसान पर 555 रन हो गया है.

एबीपी न्यूज़Last Updated: 06 Feb 2021 04:56 PM

बैकग्राउंड

IND Vs ENG 1st Test Day 2 Live Score Updates: इंडिया और इंग्लैंड के बीच शनिवार को चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खेला जाएगा. पहले दिन के अंत...More

इंग्लैंड ने दूसरे दिन पांच विकेट खोकर 292 रन बनाए. इस तरह चेन्नई टेस्ट का दूसरा दिन भी मेहमान टीम के नाम रहा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 555 रन बना लिए हैं. डोम बेस 28 और जैक लीच छह रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत के लिए अश्विन, बुमराह, इशांत और शाहबाज नदीम ने दो-दो विकेट झटके.