IND vs AUS Live Score, 4th Test: पहले दिन बैकफुट पर भारत, खवाजा ने जड़ा शतक, ग्रीन ने भी खेली बेहतरीन पारी

India vs Australia 4th Test Score Live Updates: मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बना लिए हैं.

ABP LiveLast Updated: 09 Mar 2023 04:38 PM

बैकग्राउंड

India vs Australia Live Score Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे...More

IND Vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन

मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट गंवाकर 255 रन बना लिए हैं. खवाजा 104 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि ग्रीन भी 49 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए एक छोर पर मजबूती के साथ डटे हुए हैं. भारत की ओर से शमी को दो विकेट मिले, जबकि अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला. दूसरे दिन का खेल शुक्रवार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा.