IND vs AFG Final: टीम इंडिया ने मेंस क्रिकेट में जीता गोल्ड, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द

Asian Games 2023 Final: भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2023 के मेंस क्रिकेट का फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया. भारत को गोल्ड मेडल दिया गया है.

एबीपी लाइवLast Updated: 07 Oct 2023 02:41 PM

बैकग्राउंड

Asian Games 2023 Final IND vs AFG: एशियन गेम्स 2023 में मेंस क्रिकेट का फाइनल मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला शनिवार को हांगझोऊ में आयोजित...More

IND vs AFG Final: भारत ने मेंस क्रिकेट में जीता गोल्ड मेडल

भारत की मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाना था. लेकिन यह बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका. अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 18.2 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 112 रन बनाए. इसके बाद बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका. भारतीय टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान से आगे थी. इस वजह से उसे गोल्ड मेडल दिया गया.


हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.