Rahul Dravid India vs South Africa: टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बार फिर से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम कर ली. भारत की इस हार से कोच राहुल द्रविड़ का 15 साल पुराना एक खास कनेक्शन है. यह कनेक्शन ऐसा है कि भारत को मिली हार से फिर से ताजा हो गया.  

भारत को इस बार अफ्रीकी टीम ने 2-1 से हराया. सीरीज का पहला मैच भारत ने 113 रनों से जीता था. जबकि अगले दो मैचों में हार का सामना किया. इस समय टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ हैं. द्रविड़ का भारत की हार से एक बहुत पुराना कनेक्शन है. साल 2006-07 में भी भारत को दक्षिण अफ्रीका में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज में भी भारत ने पहला मैच जीता था. दिलचस्प बात यह है कि तब टीम इंडिया के कप्तान द्रविड़ थे. अब 15 साल बाद वे टीम इंडिया के कोच हैं.

30 साल और 6 भारतीय कप्तान... दक्षिण अफ्रीका में सभी रहे फेल, कोई नहीं जीत पाया टेस्ट सीरीज़

साल 2006-07 में टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका पहुंची थी. इस दौरान उसने जोहान्सबर्ग में खेला गया टेस्ट 123 रनों से जीता था. इसके बाद उसे लगातार दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा. भारत ने डरबन में खेला गया दूसरा टेस्ट 174 रनों से गंवाया था. वहीं तीसरे में उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस बार विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने तीसरा टेस्ट मैच 7 विकेट से गंवाया है.

IND vs SA Test Series: बल्लेबाजों की हालत खराब करने में कामयाब रहे ये Team India के ये खतरनाक गेंदबाज

बता दें कि भारत के 2006-07 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट मैचों में सौरव गांगुली ने 214 रन बनाए थे. वहीं सचिन तेंदुलकर ने इस सीरीज में 199 रन बनाए थे. भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो एस. श्रीसंथ ने 18 विकेट झटके थे. वहीं अनिल कुंबले ने 14 विकेट अपने नाम किए थे.