IND vs SA 5th T20 Highlights: 10 ओवर में 118-1 था दक्षिण अफ्रीका, फिर भारतीय गेंदबाजों ने पलटी बाजी; धड़ाधड़ विकेट लेकर जीता मैच
IND vs SA 5th T20 Full Highlights: भारत ने पांचवां टी20 मैच जीत लिया है. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की.

बैकग्राउंड
यहां आप भारत और दक्षिण अफ्रीका के पांचवें टी20 मैच का लाइव स्कोर देख सकेंगे. साथ ही आपको इस मैच का हर अपडेट यहां मिलेगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज...More
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की. पांचवें टी20 मैच में भारत ने पहले खेलने के बाद 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय 10 ओवर में एक विकेट पर 118 रन था, लेकिन 11वें ओवर से भारतीय गेंदबाजों ने मैच पलट दिया और फिर धड़ाधड़ विकेट लेकर मैच भी जीत लिया. भारत ने 30 रनों से पांचवां टी20 जीता. दक्षिण अफ्रीकी टीम 201 रन ही बना सकी. भारत के लिए बल्लेबाजी में संजू सैमसन ने 22 गेंद में 37 और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 34 रन बनाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने 25 गेंद में 63 और तिलक वर्मा ने 42 गेंद में 73 रनों की पारी खेली. फिर गेंदबाजी में वरुछ चक्रवर्ती ने 4 विकेट चटकाए तो जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए.