IND vs SA 1st Test Day 1: भारतीय टीम ने पहले दिन तीन विकेट खोकर बनाए 272 रन, केएल राहुल शतक बनाकर रहे नाबाद
IND vs SA Test Series: भारत (IND) और दक्षिण अफ्रीका (SA) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा और अफ्रीकी गेंदबाज संघर्ष करते दिखे.

बैकग्राउंड
Team India: भारत (India) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच आज से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा. पिछले 29 सालों से दक्षिण...More
भारतीय बल्लेबाजों ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया. केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. मयंक और राहुल के बीच शतकीय साझेदारी हुई. मयंक 60 रन बनाकर आउट हो गए. चेतेश्वर पुजारी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. केएल राहुल ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. हालांकि कोहली 35 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. केएल राहुल ने अपना शतक पूरा किया और रहाणे के साथ बड़ी साझेदारी की. पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल 122 और रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय टीम ने पहले दिन 90 ओवर में तीन विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सभी विकेट लुंगी एनगिडी ने हासिल किए. मैच का दूसरा दिन काफी अहम रहेगा.