IND vs SA 1st ODI Highlights: अंतिम ओवर में जीता भारत, दक्षिण अफ्रीका ने खूब की लड़ाई; विराट के बाद कुलदीप-राणा चमके
India vs South Africa 1st ODI Highlights: भारत ने पहले वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया है. विराट कोहली, कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया को जीत दिलाई.
मोहम्मद वाहिदLast Updated: 30 Nov 2025 09:56 PM

बैकग्राउंड
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बावुमा की गैरमौजूदगी में एडन...More
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. बावुमा की गैरमौजूदगी में एडन मार्क्रम कप्तानी कर रहे हैं. मार्क्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 350 का लक्ष्य रखा है. विराट कोहली ने शतक (135) जड़ा. रोहित शर्मा (57) और केएल राहुल (60) ने अर्धशतक लगाया.भारतीय पारी की हाइलाइट्स (अभी तक)टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, यशस्वी जायसवाल 16 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. दोनों ने दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. 'रो-को' की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की. रोहित ने 51 गेंदों में 57 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.रोहित शर्मा ने इस पारी में 3 छक्के और 5 चौके जड़े. इसी के साथ वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, उन्होंने शाहीद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा. रोहित के नाम अब वनडे में 352 छक्के हो गए हैं, अफरीदी के नाम 351 छक्के हैं.गिल और अय्यर के चोटिल होने से टीम में जगह बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ इस मौके को भुना नहीं पाए, हालांकि वह कोई खराब शॉट खेलकर आउट नहीं हुए थे. डेवाल्ड ब्रेविस ने पॉइंट की दिशा में उनका शानदार कैच पकड़ा था, ऋतुराज ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए. इसके बाद वाशिंगटन सुंदर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए, उन्होंने 19 गेंदों में 13 रन बनाए.विराट कोहली ने बनाए 135 रनपारी के 38वें ओवर में विराट कोहली ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. ये उनके करियर का 52वां वनडे और 83वां अंतर्राष्ट्रीय शतक है. शतक जड़ने के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी, वह 135 रन बनाकर 43वें ओवर में नंद्रे बर्गर की गेंद पर कैच आउट हुए. कोहली ने 120 गेंदों में 7 छक्के और 11 चौकों की मदद से 135 रन बनाए.छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान केएल राहुल ने भी शानदार बल्लेबाजी की, उन्होंने 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. राहुल 60 रन बनाकर आउट हुए. 56 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. रवींद्र जडेजा ने भी 20 गेंदों में 30 रनों की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए.दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजीमार्को यानसेन ने 10 ओवरों में 76 रन देकर 2 विकेट लिए, वह दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. नंद्रे बर्गर ने 10 ओवरों में 65 रन देकर 2 विकेट लिए. कॉर्बिन बॉश और ओटनील बार्टमैन ने भी 2-2 विकेट लिए. बॉश ने 10 ओवरों में 66 और बार्टमैन ने 10 ओवरों में 60 रन दिए. प्रीनेलन सब्रेन भी काफी महंगे साबित हुए, उन्होंने 10 ओवरों में 7.30 की इकॉनमी से 73 रन लुटाए. वह कोई विकेट नहीं ले सके.भारत की प्लेइंग 11रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग 11एडन मार्क्रम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी जोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन.भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (वनडे में)भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 94 वनडे मैच खेले गए हैं. दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. 40 में टीम इंडिया और 51 में दक्षिण अफ्रीका टीम जीती है. 3 मैच ड्रा पर समाप्त हुए हैं.रांची में खेले गए वनडे मैचों की बात करें तो इस ग्राउंड (JSCA Stadium) पर कुल 6 वनडे हुए हैं. 2 बार पहले बल्लेबाजी और 3 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है. यहां पहली पारी में औसत स्कोर 264 रन है.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज नहीं दिखेंगे. दोनों को रेस्ट दिया गया है. वहीं चोटिल होने की वजह से नियमित कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर भी इस सीरीज में नहीं हैं. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को चुना गया है. पिच रिपोर्ट भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद रहती है. हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों की भी मदद मिलते देखा गया है. यहां हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद बेहद कम है. इस मैदान पर टीम इंडिया ने छह मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैचों में जीत मिली है, वहीं एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था.
IND vs SA 1st ODI Full Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराया
रांची में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया है. इस मैच में कुल 681 रन बने. भारत ने पहले खेलते हुए 349 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम लक्ष्य से 17 रन दूर रह गई. दक्षिण अफ्रीकी टीम 49.2 ओवर में 332 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इससे पहले विराट कोहली ने रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली थी.