IND vs NZ 2nd Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, 540 के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड का स्कोर 140/5
Mumbai Test, Day 3: मुंबई के वानखेड़े में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में भारत ने न्यूजीलैंड को 540 रनों का लक्ष्य दिया है.
ABP LiveLast Updated: 06 Dec 2021 09:14 AM

बैकग्राउंड
Ind vs NZ, Mumbai Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के दो दिन हो चुके...More
Ind vs NZ, Mumbai Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के दो दिन हो चुके हैं और टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वह न्यूजीलैंड से 332 रन आगे है. भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 62 रनों पर सिमट गई. भारत ने दूसरी पारी में स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के 69 रन बनाए. मयंक अग्रवाल 38 और पुजारा 29 रन बनाकर नाबाद लौटे. दोनों टीमों के बीच कानपुर में खेला गया पहला मैच ड्रा रहा था. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है, इसलिए दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. मुंबई टेस्ट न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल के लिए यादगार रहा है. लेफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल ने भारत की पहली पारी के सभी 10 विकेट हासिल कर इतिहास रच दिया. वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं. उनसे पहले जिम लेकर और अनिल कुंबले टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट ले चुके हैं.मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन मेज़बान टीम इंडिया के नाम रहा. भारत से मिले 540 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 140 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए. स्टम्प्स के समय हेनरी निकल्स 86 गेंदो में 36 और रचिन रवींद्र 23 गेंदो में 2 रनों पर नाबाद लौटे. भारत के लिए आर अश्विन ने तीन विकेट लिए. वहीं अक्षर पटेल को एक सफलता मिली.
टीम इंडिया के नाम रहा तीसरा दिन
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन मेज़बान टीम इंडिया के नाम रहा. भारत से मिले 540 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 140 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए. स्टम्प्स के समय हेनरी निकल्स 86 गेंदो में 36 और रचिन रवींद्र 23 गेंदो में 2 रनों पर नाबाद लौटे. भारत के लिए आर अश्विन ने तीन विकेट लिए. वहीं अक्षर पटेल को एक सफलता मिली.