IND vs NZ 2nd Test Day 2: न्यूजीलैंड ने बनाई 301 रनों की बढ़त, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल

IND vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 301 रनों की बढ़त बना ली है. उसने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान के साथ 198 रन बनाए हैं.

एबीपी लाइवLast Updated: 25 Oct 2024 04:46 PM

बैकग्राउंड

IND vs NZ Live Score Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को टीम इंडिया...More

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Live: न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के अंत तक बनाई 301 रनों की बढ़त

न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के अंत तक 301 रन की बढ़त बना ली. टीम ने दूसरी पारी के 53 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 198 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स 9 रन और ब्लंडेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे. टॉम लाथम ने 86 रनों की शानदार पारी खेली. विल यंग ने 23 रनों का योगदान दिया. डेरिल मिशेल ने 18 रन बनाए.


भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 19 ओवरों में 56 रन देकर 4 विकेट लिए. रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट झटका.


हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद.