IND vs ENG 5th Test: रूट-बेयरस्टो ने दिलाई इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत, एजबेस्टन टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने ड्रॉ कराई सीरीज
IND vs ENG 5th Test: भारत ने इंग्लैंड को 378 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेज़बान टीम ने सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

बैकग्राउंड
England vs India 5th Test: बर्मिंघम टेस्ट का आज पांचवां दिन है. इंग्लैंड को अब जीत के लिए 119 रन बनाने हैं और उसके सात विकेट शेष हैं. जो रूट...More
England vs India 5th Test: भारत के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया. इंग्लैंड ने इस टेस्ट में टीम इंडिया को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 पर ड्रॉ हो गई. भारत ने इंग्लैंड को 378 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे मेज़बान टीम ने सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने कमाल कर दिया. रूट ने 142 और बेयरस्टो ने 114 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड ने अपना सबसे बड़ा रन चेज़ किया है.
शानदार फॉर्म में चल रहे जो रूट ने एक बार फिर शतक लगा दिया. रूट ने सिर्फ 139 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके निकले. बेयरस्टो भी 92 पर बैटिंग कर रहे हैं. दोनों के बीच 260 गेंदों में 210 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
इस टेस्ट मैच के दौरान बारिश (Rain) ने काफी खल डाला है. अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि पांचवे दिन मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?. क्या एजबेस्टन टेस्ट (Edgbaston Test) के आखिरी दिन बारिश होगी?. वहीं, अगर मौसम विभाग के पूर्वानुमान को मानें तो आज के दिन बारिश की संभावना बेहद कम है, पूरे दिन आसमान साफ रहने के आसार हैं. हालांकि, ओवरकास्ट कंडीशन (Overcast Conditions) रहेंगे, अगर ऐसा होता है तो तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के आसार हैं. आज एजबेस्टन (Edgbaston) में तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि ह्यूमिडिटी (Humidity) ज्यादा से ज्यादा 60 फीसदी रहेंगे.
- हिंदी न्यूज़
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs ENG 5th Test: रूट-बेयरस्टो ने दिलाई इंग्लैंड को ऐतिहासिक जीत, एजबेस्टन टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने ड्रॉ कराई सीरीज