IND vs ENG 4th Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत ने बिना कोई विकेट खोए बनाए 40 रन; अब चौथे दिन बनाने होंगे 152 रन
IND vs ENG 4th Test Day 3 Stumps: तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने बिना किसी नुकसान के 40 रन बना लिए हैं. अब चौथे दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 152 रन बनाने हैं.

बैकग्राउंड
IND vs ENG Score Live Updates: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मैच रांची में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहली पारी में ऑल आउट होने...More
तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत ने बिना कोई विकेट खोए 40 रन बना लिए हैं. स्टम्प्स के समय रोहित शर्मा 24 और यशस्वी जायसवाल 16 रनों पर नाबाद लौटे. अब भारत को जीत के लिए चौथे दिन 152 रन और बनाने हैं. इससे पहले इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 145 रनों पर सिमट गई है. ऐसे में भारत को 192 रनों का लक्ष्य मिला. भारत के लिए दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने पांच और कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके.
टीम इंडिया का स्कोर बिना किसी विकेट के 37 रन हो गया है. रोहित शर्मा 24 गेंद में चार चौकों की मदद से 24 और यशस्वी जायसवाल 12 गेंद में एक चौके के साथ 13 रन पर हैं. भारत को अब जीत के लिए सिर्फ 155 रन बनाने हैं.