IND vs ENG 3rd Day Highlights: ऑली पोप जीत की राह में रोड़ा बने, इंग्लैंड की पारी संभली; चौथे दिन खींचा मैच

India vs England Highlights: तीसरे दिन के आखिरी सेशन में इंग्लैंड ने जोरदार कमबैक किया. इंग्लैंड के पास अब 126 रन की बढ़त है.

एबीपी लाइवLast Updated: 27 Jan 2024 04:46 PM

बैकग्राउंड

India vs England Highlights: भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी...More

IND Vs ENG: तीसरे दिन का खेल खत्म

तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 316 रन है. इंग्लैंड को दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त मिल चुकी है. इंग्लैंड के लिए दिन के हीरो ऑली पोप रहे जिन्होंने 148 रन की नाबाद पारी खेली है. पोप की बदौलत ही इंग्लैंड मैच में वापस आया है. हालांकि मैच का नतीजा चौथे दिन ही आने की संभावना है. इससे पहले तीसरे दिन के पहले सेशन में ही भारत की पारी 436 रन पर सिमट गई. भारत को पहली पारी में 190 रन की बढ़त हासिल हुई. चौथे दिन खेल सुबह 9.30 बजे शुरू होगा.