IND vs ENG, 5th Test: इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बनाए 84 रन, बुमराह ने झटके 3 विकेट
IND vs ENG, 5th Test Cricket Score: यहां आपको भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें रिशेड्यूल टेस्ट का लाइव स्कोर और मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट्स मिलेंगी.

बैकग्राउंड
IND vs ENG, 5th Test Cricket Score Live: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच एजबेस्टन (Edgbaston) में खेले जा रहे पांचवें रिशेड्यूल टेस्ट में दूसरे दिन बारिश (rain...More
भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए. इंग्लैंड टीम इंडिया से अभी 332 रन पीछे है. भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 416 रन बनाए थे. टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने शतक जड़े. जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने कमाल दिखाया.
बर्मिंघम में बारिश की वजह से मैच में खलल पड़ गया है. अब मुकाबला रात 10.30 बजे शुरू होगा.
बर्मिंघम में एक बार फिर से बारिश की वजह से खेल रुक गया है. इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं.
बारिश के बाद मैच एक बार फिर से शुरू हो गया है. इंग्लैंड के लिए इस समय जो रूट और ओली पॉप बैटिंग कर रहे हैं.
बीसीसीआई ने ट्वीट कर मैच के शुरू होने का टाइम बताया है. अब मुकाबला शाम 7.45 बजे से शुरू होगा. बारिश की वजह से खेल काफी प्रभावित हुआ है.
बीसीसीआई ने ट्वीट कर मैच के शुरू होने का टाइम बताया है. अब मुकाबला शाम 7.45 बजे से शुरू होगा. बारिश की वजह से खेल काफी प्रभावित हुआ है.
इंग्लैंड का दूसरा विकेट क्राउली के रूप में गिरा. वे 9 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हुए.
बारिश की वजह से खेल रुका रहा. इस वजह से टाइम में बदलाव किया गया है.
दूसरा सत्र: 13:15-15:55 (शाम 5:45 से 8:25 बजे तक)
तीसरा सत्र: 16:15-18:30 (रात 8:45 से 11:00 बजे तक)
खेल को 30 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है.
बर्मिंघम में बारिश की वजह से खेल रुका रहा. इसके बाद लंच ब्रेक का फैसला लिया गया. इंग्लैंड ने पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं.
बर्मिंघम में बारिश की वजह से खेल रुक गया है. मैदान पर कवर्स आ गए हैं और खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए हैं.
इंग्लैंड का पहला विकेट एलेक्स लीस के रूप में गिरा. वे 6 रन बनाकर आउट हुए.
इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 416 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा. पंत ने मैच के पहले दिन 146 रन बनाकर आउट हुए थे. जबकि जडेजा मुकाबले के दूसरे दिन शनिवार को 104 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जबकि इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट झटके. उन्होंने 4 मेडन ओवर भी निकाले.
भारत ने पहली पारी में 400 रन बना लिए हैं. इस समय टीम इंडिया के लिए कप्तान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज बैटिंग कर रहे हैं.
भारत का 9वां विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में गिरा. वे 104 रन बनाकर हुए आउट. अब जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज बैटिंग कर रहे हैं.
- हिंदी न्यूज़
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs ENG, 5th Test: इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बनाए 84 रन, बुमराह ने झटके 3 विकेट