IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को 49 रनों से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट

India vs England 2nd T20: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को बर्मिंघम में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 49 रनों से हरा दिया.

ABP LiveLast Updated: 09 Jul 2022 10:25 PM

बैकग्राउंड

England vs India 2nd T20, Edgbaston, Birmingham: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज बर्मिंघम के एजबेस्टन (Edgbaston Birmingham) में खेला जाएगा. पहले टी20 में भारत...More

बर्मिंघम में टीम इंडिया ने हासिल की शानदार जीत, इंग्लैंड को 49 रनों से हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 49 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 171 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 121 रनों के स्कोर पर सिमट गई. इस दौरान जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार ने खतरनाक गेंदबाजी की. जबकि रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में कमाल दिखाया.